दशमोत्तर छात्रवृत्ति,शुल्क प्रतिपूर्ति इन्स्ट्यूट स्तर से छात्रा द्वारा रजिस्ट्रेशन,आनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर तक

सोनभद्र : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति इन्स्ट्यूट स्तर से छात्रा द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 20दिसम्बर,2025 तक, छात्र द्वारा फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने की अन्तिम तिथि 23 दिसम्बर,2025 तक, हार्ड कॉपी छात्र/छात्रों द्वारा वांछित संलग्नकों सहि शिक्षण संस्थान में जमा किये जाने की अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर,2025 तक है। समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि शत प्रतिशत पात्र छात्र/छात्राओं से आवेदन कराते हुए समस्त छात्रवृत्ति आवेदनों पर अपने स्तर से भी कार्यवाही 24 दिसम्बर,2025 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेंगें।

ये भी पढ़िए