प्रधानमंत्री ने लाइव नारी शक्ति वंदन अभियान को सम्बोधित किया

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : ओबरा मण्डल के ओबरा नगर में उड़ान प्रेरणा महिला संयुक्त समिति के कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन के अवसर पर समिति और एन जी ओ की महिला सदस्यों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एलईडी के माध्यम से संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड और विशिष्ठ अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री पंकज गौतम व ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय रहें। इस अवसर पर भाजपा ओबरा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष उषा शर्मा, पवन मिश्रा, शशि किरन पटेल, सुल्ताना परवीन, शिव नाथ जायसवाल, गीता देवी, पूनम देवी, सीमा भारती, सूर्या एवं मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए