सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में ओबरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, थाना ओबरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 57/2026 (धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम खैरटिया की पुलिस को तलाश थी। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर उ0नि0 राजेश दुबे और का0 अरुण कुमार की टीम ने आरोपी को खैरटिया स्थित आरो पानी टंकी के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

