मीरजापुर : 397 मझवां विधानसभा उप निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, सकुशल व शाान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उपयोग में लाए जाने वाली ई0वी0एम0 को मतदान के लिए कमिशनिंग प्रक्रिया के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एस0एल0यू0 को सील किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट गुलाब चन्द्र के अलावा भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहें।

