सोनभद्र : अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत वांछित अभियुक्त रिशू यादव उर्फ विकास यादव पुत्र स्व0 योगेन्द्र यादव निवासी सतोहा नकवई थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

