(रँगेश सिंह)ओबरा सोनभद्र।स्थानीय चिल्ड्रन पार्क योग स्थल में युवा जागरण मंच देव दीपावली के कार्यकर्ताओं ने एक आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक की अध्यक्षता राहुल श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक विपुल शुक्ला ने सर्वसम्मति से इस वर्ष होने वाले देव दीपावली महापर्व का कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष सिंह संयोजक अमित उपाध्याय जी को व कार्यक्रम प्रमुख सूरज मिश्रा महामंत्री सौरभ सिंह पंकज विकास सिंह उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य आनंद कुमार कार्तिक तिवारी को नियुक्त किया।

उक्त सभी पदाधिकारीयों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। महापर्व की भव्यता व दिव्यता को लेकर गहन चर्चा की गई, वहीं बताया गया कि आगामी 5 नवंबर को आरती चित्र मैदान सेक्टर 8 पर भोजपुरी के मशहूर लोक गायको द्वारा सुन्दर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम करेंगे। वहीं 21000 दीपों से आरती चित्र मन्दिर का घाट जगमगाएगा, महा आरती काशी के विद्वानों के द्वारा किया जाना सुनिश्चित है। ऐसे में श्रोताओं की अपार भीड़ के मद्देनजर आयोजन समिति द्वारा सैकड़ो वेलेंटियरो की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में रंगोली प्रतियोगिता, सम्मान समारोह व प्रसाद वितरण शामिल है। बैठक में संस्था के अमित अग्रवाल नीरज भाटिया राजू सनी पवन मिश्रा राकेश मिश्रा विशाल केसरी सौरभ अग्रवाल अनिकेत राय ओम तिवारी विकाश सिंह अनुज मिश्रा रोशन सिंह सुरेश जी रोहित पासवान अविनाश जायसवाल मनोज दुवे कल्लू शिवम आग्रहरी मोहित यादव ,इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

