शक्तिनगर (सोनभद्र)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को सवा किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देशन और एएसपी मुख्यालय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में पुलिस की यह टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। बुधवार शाम करीब 6:55 बजे संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने एक महिला की तलाशी ली, जिसके पास से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार की गई अभियुक्ता की पहचान कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश कुमार साहू (उर्फ गुड्डू), निवासी चिल्काटाड़ बस्ती, शक्तिनगर के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 59/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: इस टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक दिनेश गौतम, उ0नि0 राम बचन सिंह यादव, कांस्टेबल अमृत लाल, अक्षय कुमार यादव और महिला कांस्टेबल सुनीता यादव शामिल रहीं।

