शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो, बाइक और नंबर प्लेट बरामद की
सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने बोलेरो चोरी की घटना का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे, निवासी भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड की बोलेरो JH01CE0558 को 25 अगस्त की रात एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट के पास डीएम प्लांट के समीप खड़ा किया गया था। अगले दिन वाहन गायब मिला। मामले में 31 अगस्त को थाना शक्तिनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1 सितंबर की रात करीब 22:03 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे और निशानदेही से चोरी की बोलेरो JH01CE0558, हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल MP66 MF 1040 तथा बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बरामदगी में: एक बोलेरो, एक चोरी की मोटरसाइकिल और बोलेरो की नंबर प्लेट शामिल है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम तथा कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।

