सिंगरौली /दक्ष सिंगरौली जो कि एक अभिनव पहल है जिसमे सी एण्ड डीसी को शिक्षा एवं कौशल विकास के परिदृश्य को सुधारने का दायित्व मिला है। दक्ष के अंतर्गत यूनिसेफ युवाह सिंगरौली जिले के छात्रों के लिए अपने कई सारे प्रोग्राम्स लॉन्च करने वाला है। इसके अंतर्गत यूवाह, पासपोर्ट टू अर्निंग, फंडू आदि जैसी पहल छात्रों को प्रस्तुत की जाएगी। दक्ष परियोजना यूनिसेफ के साथ मिलकर कैरियर गाइडेंस, हैकथॉन, पासपोर्ट टू अर्निंग जैसी गतिविधियों से बच्चों को लाभान्वित करेगा।
इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कायपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने बताया कि 5 मार्च को यूनिसेफ से अभिषेक गुप्ता, यूनिसेफ मध्य प्रदेश के अधिकारी और उनकी टीम एवं दक्ष परियोजना के सदस्यो के साथ व्हीसी के माध्यम से आगामी 6 माह की रणनीति तैयार कर विद्यार्थियों को लाभान्वित कर उन्हे एक बेहतर निर्णय लेने योग्य बनाने का प्रयास रहेगा। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि यूनिसेफ और दक्ष के एक साथ मिलकर े सिंगरौली के छात्रों को हम एक नया एक्सपोजर देने में सक्षम होंगे।

