साइबर ठगी के शिकार युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अनपरा पुलिस ने वापस कराए ₹18,000

अनपरा (सोनभद्र)। डिजिटल युग में जहाँ साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं सोनभद्र की अनपरा थाना पुलिस पीड़ितों के लिए मसीहा साबित हो रही है। अनपरा पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के खाते से गलती से ट्रांसफर हुए ₹18,000 सुरक्षित वापस कराकर पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है।


क्या था मामला?


जानकारी के अनुसार, एटीपी (ATP) कॉलोनी निवासी नैन कुमार सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह ने बीते 30 मार्च को ‘फोन पे’ के माध्यम से लेन-देन करते समय गलती से एक अज्ञात नंबर पर ₹18,000 भेज दिए थे। अपनी मेहनत की कमाई डूबते देख पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अनपरा पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के जरिए तत्काल उक्त धनराशि को होल्ड (Block) कराया। साइबर डेस्क के हेड कांस्टेबल आनन्द मोहन बिन्द ने बैंक से पत्राचार कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए, जिसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को पूरी राशि आवेदक के खाते में वापस आ गई।

अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित नैन कुमार सिंह ने अनपरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी की जमकर सराहना की है।” अनपरा पुलिस की अपील: ‘सतर्कता ही बचाव है’ इस सफलता के बाद थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। उन्होंने मुख्य रूप से निम्न सावधानियां बरतने को कहा: किसी भी अनजान QR कोड को स्कैन न करें। OTP, पिन या पासवर्ड किसी को न बताएं। धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए 1930 पर सूचित करें। टीम की भूमिका: इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय और मुख्य आरक्षी आनन्द मोहन बिन्द की मुख्य भूमिका रही।

ये भी पढ़िए