सोनभद्र (बभनी) जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरप्रांतीय स्तर पर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है
थानाध्यक्ष बभनी ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कुछ संदिग्ध व्यक्ति कारीडाड़ आश्रम तिराहे के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP64AR1539) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं:
समीर आलम (21 वर्ष)निवासी ग्राम पीपरपान, थाना सनावल, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़।
- रविशंकर गुप्ता (21 वर्ष)निवासी ग्राम पीपरपान, थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़। शातिर अपराधी हैं अभियुक्त
फ़पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त समीर आलम एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी झारखंड के गढ़वा-डाल्टनगंज और छत्तीसगढ़ के रामचन्द्रपुर व प्रतापपुर थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अंतरप्रांतीय स्तर पर गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बभनी में मुकदमा अपराध संख्या 132/2026, धारा 303(2) और 317(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी में इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिन्नू प्रसाद यादव, उप-निरीक्षक कृष्णानन्द सिंह, उप-निरीक्षक शिवमूरत यादव, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव तथा आरक्षी सुधीर कुमार यादव, विजय पाण्डेय और महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

