घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना घोरावल पर मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 64(2) और 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
पुलिस की दबिश और गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने एक टीम गठित की। मुखबिर की सटीक सूचना पर चौकी प्रभारी (कस्बा) त्रिभुवन राय और कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित कुमार (उम्र 24 वर्ष), पुत्र राजेश बिन्द, निवासी ग्राम ककरहवा महुअरिया, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

