सोनभद्र पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’: 68 मुकदमों से जुड़ी करीब 8 हजार लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर

सोनभद्र। जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत रविवार को हाथीनाला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध देसी व अंग्रेजी शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया।


मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्यवाही


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में यह विधिक निस्तारण संपन्न हुआ। हाथीनाला थाना परिसर में सक्षम मजिस्ट्रेट और राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 68 मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण किया गया।


गड्ढा खुदवाकर नष्ट की गई शराब थाना परिसर में ही गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए बरामद शराब को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य जब्त माल के दुरुपयोग और उसके पुनः अवैध प्रचलन की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।
नष्ट की गई शराब का विवरण: अंग्रेजी शराब: 7,283 लीटर
देसी शराब: 650 लीटर पुलिस का संदेश: “ऑपरेशन दहन के माध्यम से हम जनपद को नशा मुक्त बनाने और अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

ये भी पढ़िए