सपा ने पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर निकाला पैदल मार्च

  • पेपर लीक करने वाले दोषियो के खिलाफ हो कार्यवाहीः देवी प्रसाद चौधरी

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में सोशल मीडिया पर यूजर्स पेपर लीक होने का दावा कर रहे है, पेपर लीक करने वाले दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की माॅग को लेकर समाजवादी पार्टी ने पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शिवप्रकाश शुक्ला को सौपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा लीेक होना यह दर्शाता है कि नौजवानो व छात्रो के भविष्य के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। गरीब, किसान, मजदूर का बच्चा विपरीत परिस्थितियो में किसी तरह परीक्षा की तैयारी कर प्रतियोगिता में भाग लेता है और उसे पेपर लीक होने का निरस्त हो जाने की सूचना मिलती है जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। नौजवान व छात्र इससे बहुत निराश और तनाव में है। छोटी बड़ी परीक्षाओ देने के बाद वह अवसाद मंे जाकर गलत कदम उठाने के लिए मजबूर है। पिछले एक माह में आईआईटी कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में एक माह में तीन आत्महत्याएं होना इस अवसाद को साबित करता है आईआईटी दिल्ली कोटा एवं अन्य संस्थाओ में भी इस तरीके की दुर्घटनाओ की खबरे लगातार आ रही है। उन्होने महामहिम राष्ट्रपति से प्रभावी कदम उठाने की माॅग की है। प्रदर्शन में आदर्श यादव, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, अमरेश सोनकर, अनीस खान, मेवालाल प्रजापति, शिवकुमार यादव, राजकुमार यादव, रामजी यादव, नवाज अहमद, रविन्द्र यादव, रवि सोनकर आदि शामिल थे।

ये भी पढ़िए