CCTV व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मीरजापुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।अधिकारियों ने सबसे पहले परीक्षा से जुड़े स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों, सीलिंग व्यवस्था और निगरानी तंत्र की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज और जुबली इंटर कॉलेज, मीरजापुर का आकस्मिक निरीक्षण कर CCTV कैमरों, कंट्रोल रूम और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया।निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और सख्ती सुनिश्चित की जाएगी।गौरतलब है कि होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी है। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

