बंगाल की डॉक्टर बिटिया के लिए इंसाफ मांगने जी डी बिन्नानी की छात्र छात्रा उतरें रोड पर, मुरादाबाद के लगाएं नारे

मिर्जापुर। आज गुरुवार को बंगाल में हुए ट्रैनी डॉक्टर बिटिया के साथ दरिंदगी के विरोध में जी डी बिन्नानी कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा कालेज से नारे बाजी करते हुए जिला मा ख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि लगभग एक माह होने को है लेकिन बंगाल सरकार और सीबीआई द्वारा अभी तक जांच ही किया जा रहा है, आखिर कब इंसाफ मिलेगा।


छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि आखिर कब तक देश की बेटी सुरक्षित होंगी कब तक देश की बिटिया के साथ दरिंदगी होता रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से बंगाल सरकार को बर्खास्त करते हुए दरिंदगी करने वालों को बीच चौराहे पर मारने व डॉक्टर बिटिया को इंसाफ दिलाने की मांग किया।

ये भी पढ़िए