पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा दीपावली के पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम पहुंचकर फल-मिष्ठान आदि देकर वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियों को किया साझा

(मदन मोहन)चंदौली : दीपावली के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा थाना कोतवाली अन्तर्गत स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर मिठाई, फल और मोमबत्ती का वितरण किया। यहां पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली के त्यौहार को मनाये जाने हेतु आग्रह किया तथा इस दौरान बुजुर्गों के रहन-सहन के विषय में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई तथा बुजुर्गों को मिष्ठान, फल आदि वितरित कर बुजुर्गों के साथ फूलझड़ी पटाखा जलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई तथा उनसे ढेरों आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


इसके साथ ही दीपावली के पूर्व संध्या पर जहां विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों द्वारा बुधवार की देर शाम अपने- अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय परिवार बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाने हेतु मिठाई, फल और दिया का वितरण कर उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी गयी, साथ ही उन्हें दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं भी दी गयी।

ये भी पढ़िए