रिपोर्ट: मदन मोहन, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिले के दर्जी कारीगरों के लिए राहत भरी खबर है। योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद पूर्व में आयोजित साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से एक और अवसर दिया गया है। छूटे हुए पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
सुबह 10:30 बजे से होगा साक्षात्कार
उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि योजना के तहत 31 अगस्त 2026 तक प्राप्त आवेदनों में से पूर्व साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर दिया गया है। साक्षात्कार 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, चंदौली परिसर में होगा।
मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक मूल अभिलेख लाना अनिवार्य किया गया है। इनमें आधार कार्ड की मूल प्रति तथा परंपरागत दर्जी कारीगर होने का प्रमाण पत्र शामिल है। यह प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा नगर पालिका/नगर निगम के संबंधित वार्ड सदस्य द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।
उपायुक्त उद्योग ने सभी पात्र एवं छूटे हुए आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करें।

