मीरजापुर : में जहां आज पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। जिससे कि उनका उत्साह वर्धन बढ़ाया जा सके इसी को लेकर आज जनपद मीरजापुर के समता विद्या पब्लिक हाई स्कूल में स्कूल प्रबंधक दिनेश कुमार यादव के द्वारा अपने स्कूल के शिक्षकों के साथ केक काट कर बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया वह अपने टीचरों को सम्मानित भी किया गया। वहीं उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद शिक्षकों में संगीता यादव, शब्बो खान, परवीन अंसारी, नाज बानों, हेरा, तैबा शेख, मोहित शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

