16448 शिक्षक भर्ती – 2016 का 10 वर्षीय चयन वेतनमान स्वीकृति को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी को अध्यापकों ने ज्ञापन सौंपा।

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र 16448 शिक्षक भर्ती बैच के अंतर्गत चयनित शिक्षकगण दिनांक 31 अगस्त 2016 को बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे शिक्षक की मानें तो उक्त तिथि से निरंतर एवं संतोषजनक सेवा पूर्ण करते हुए दिनांक 31 अगस्त 2026 को सेवा के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत चयन वेतनमान स्वीकृत किए जाने की पात्रता अर्जित हो चुकी है । जिसको लेकर अध्यापकों ने चयन वेतन मान के अंतर्गत समस्त शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी प्रेम शंकर राम को ज्ञापन पत्र सौंप कर आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भोलानाथ अग्रहरि , ब्लॉक मंत्री लोकपति वर्मा आदि दर्जनों अध्यापकगण मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए