(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ हर वर्ष की भाती इस बार भी 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डा० उमेश शर्मा व प्रांतीय विशेष सचिव मयंक सिंह के निर्देशानुसार जिला कारागार मीरजापुर में कारागार प्रशासन को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के मंडल सचिव आनन्द कुमार विश्वकर्मा के द्वारा कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। और अपने पदाधिकारी मो ० हबीब सहायक सचिव व अभिषेक यादव संगठन सचिव व जेल अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी व जेलर राजेश वर्मा ने अपने समिती की काफी प्रशंसा भी की साथ में जिला कारागार में बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया । मो० हबीब ने बताया कि 15 अगस्त हमे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की त्याग और बलिदान की याद दिलाता है उन्हीं के बदौलत हम आज एक आजाद देश में साथ ले पा रहे हैं, लेकिन आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है यह तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है बेशक पिछले 77 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है विज्ञान तकनीक शिक्षा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे और भारत को एक मजबूत समृद्धि और समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करेंगे।

