सिखड़। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा कालूपुर गोरईया में श्री हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में साहू गुप्ता मित्र मण्डल द्वारा बड़े ही धूमधाम से दानवीर भामाशाह जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें क्षेत्र के साहू समाज के लोगों ने बहुत ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके जीवन प्रयत्न अथवा दिए हुए योगदान पर विस्तृत रूप से किये हुए सहयोग व अनुदान पर चर्चा किया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि महाराणा प्रताप जी को अपने भाइयों सैनिक के रूप लड़ाई में सहभागिता हेतु सुनिश्चित कर अपना सब कुछ चल अचल सम्पत्ति सहित सर्वच्छ न्योछावर कर दिया था। इसलिए उनके जीवन काल को पढ़ने व समझने की आवश्यकता है। आने वाला कल की पिढी़ पूजने का भी का भी काम करेगा। श्री गुप्ता निवेदन किया और कहा किसी भी समाज से ताल्लुक रखने वाले महापुरुष को उनके द्वारा दिए गए योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। एवं उनके द्वारा दिये गये योगदान को सदैव तत्परता पूर्वक याद कर जयंती व पुण्यतिथि पर याद करने की जरूरत है। इस समारोह में समाज के सैकड़ों लोगों ने याद किया और अपना -अपना विचार व्यक्त किया। शामिल होने वालों में नागेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, जेपी गुप्ता, सिटी साहू, काशीनाथ गुप्ता, सिद्धनाथ साहू नन्हकू, महेश साहू, लालचंद्र साहू, राजकुमार साहू, विशाल गुप्ता, चौथीराम, आशिष गुप्ता गुड्डू, ताड़कनाथ साहू, हरिश्चंद्र साहू, कन्हैया लाल, सहित सैकड़ों लोगों ने मौजूद रहे।

