जिलाधिकारी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण
शिवालयों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया पर्व
सोनभद्र : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र में श्रद्धा, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गौरव का भव्य वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार सहित विभिन्न विकास खण्ड परिसरों में माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखया गया, इस दौरान जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, श्री हेमेन्त कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी, श्री विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, श्री राजेश भारती सहायक पर्यटन अधिकारी व कर्मचारियों एवं आमजन व महिलाओ ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।


