सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के ओबरा तहसील क्षेत्र के चिरहुली ग्राम कोड-213621 की वर्तमान खतौनी सन् 1426-1431 फसली है, के सम्बन्ध में मा0 राजस्व परिषद द्वारा 10 अक्टूबर,2024 तक अंश निर्धारण कराये जाने के निर्देश प्राप्त हैं। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 31 की उपधारा 31 की उपधारा 02 एवं उ0प्र0 राजस्व संहिता नियमावली के नियम 28 के उपनियम 1 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा ग्राम चिरहुली परगना अगोरी तहसील ओबरा की खतौनी के पुनरीक्षण व खतौनी में अंकित प्रत्येक खातेदार/सहखातेदार के गाटों के अंश का निर्धारण करने के लिए समय सारिणी निर्धारित करते हुए खतौनी पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

