थाना नौगढ़ में सीओ सहित समस्त पुलिस बल ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस व ली शपथ

(मदन मोहन)चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के थाना नौगढ़ में क्षेत्राधिकार कृष्ण मुरारी शर्मा सहित पुलिस बल के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लहू पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को बड़े ही आदर भाव से मनाया गया तथा शपथ भी ली गई । आधिकारिक कथन में कहा गया है कि राष्ट्रीय ऐक्य दिवस “हमारे देश की ऐक्य, आखण्ड्य और सुरक्षा हेतु वास्तविक और सम्भावित संकटों का सामना करने हेतु हमारे राष्ट्र की अन्तर्निहित शक्ति और सहिष्णुता की फिर से पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगा।”

इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी के द्वारा निम्न शपथ पढ़कर शपथ दिलाई गई। मैं सत्यनिष्ठ शपथ लेता हूँ कि मैं देश की ऐक्य, आखण्ड्य और सुरक्षा को बनाए रखने हेतु स्वयं को समर्पित करता हूँ और इस सन्देश को अपने देशवासियों के बीच फैलाने हेतु भी अटल प्रयत्न करूंगा।
मैं यह शपथ अपने देश की ऐक्य भावना से लेता हूँ जो सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि और कर्मों से सम्भव हुआ है। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपना योगदान देने का भी दृढ़ संकल्प लेता हूँ। शपथ समारोह में अवधेश सिंह, प्रभात सिंह राज नारायण, पवन संतोष मनीष सहित सभी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

ये भी पढ़िए