रिपोर्ट मदन मोहन चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (रजि.) के बैनर तले सीतापोखरी बाजार में व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे बाजार के व्यापारियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ‘व्यापारी एकता जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
समारोह में सीतापोखरी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शोषण के खिलाफ व्यापारियों की एकजुटता पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, “व्यापारी समाज राष्ट्र के विकास की रीढ़ है, जो कर देकर सरकारी खजाना भरता है और रोजगार का सृजन करता है। भारत को दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कराने में व्यापारियों का अहम योगदान है।”
उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अराजक तत्वों से डरने की जरूरत नहीं है; व्यापारी ऐसे तत्वों का डटकर सामना करें और पुलिस-प्रशासन को सूचित करें।

संगठन की बढ़ती साख और प्रशासनिक समन्वय
कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश मंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि जिले भर में जनसंपर्क अभियान और सुरक्षा बैठकों के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा रहा है। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने कहा कि पूरे जिले के व्यापारियों को एक मंच पर लाने का प्रयास निरंतर जारी है और संगठन हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा है।
प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने व्यापारियों से अपने अधिकारों के लिए व्यापार मण्डल से मजबूती से जुड़ने का आह्वान किया। जिला महामंत्री महमूद आलम ने बताया कि जिले के 22 बाजारों में संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है और अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों का पक्ष मुखरता से रखा जा रहा है।
कार्यक्रम संचालन एवं उपस्थिति कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री गोपाल उर्फ पिंटू यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सीतापोखरी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव द्वारा दिया गया। इस अवसर पर गुलाब साहू, सतीश गुप्ता, बिरजू अग्रहरि, भानु यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, राजीव अग्रहरि, प्रदीप कुमार, सीके राहुल, अजहर खान, सतीश सेठ, दीपक प्रजापति, कुंदन चौहान, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति, जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल, बरवाडीह अध्यक्ष छोटेलाल, मदन मोहन विश्वकर्मा, आफताब इदरीशी, रत्नेश गुप्ता, संतलाल मौर्य, पंकज प्रसून पाण्डेय, कैलाश यादव, राजेन्द्र सिंह, मनोहर केशरी, लक्ष्मण वर्मा, अंकित जायसवाल, अमन अली, चिरौंजी लाल, पिंटू यादव, गुलशन सिंह, भोला जायसवाल, सुमित बरनवाल, राशिद खान, राजू खान, पप्पू जायसवाल, गुड्डू जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

