नट समाज में दिखा भारतीय मूल परंपरा बौद्ध एवं अंबेडकरवादी रीति रिवाज का असर

(प्रवीण तिवारीअंबेडकरनगर : जिले के कटेहरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा दिलावलपुर में आयुर्वेद चिकित्सालय में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामनयन नागर अपनी बेटियों की शादी भारतीय मूल सभ्यता बौद्ध रीति रिवाज एवं अंबेडकरवादी विचारधारा से किया गया।शादी के एक दिन पहले बुद्ध चरित्र चंद्रोदय का पाठ भी कराया गया। बौद्धाचार्य विशाल बौध्द के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न हुआ।शादी में भगवान बुद्ध संविधान निर्माता विश्व विद्वान डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर एवं सभी बहुजन महापुरुषों को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा दिलाया गया। अंबेडकर नगर जिले के प्रथम सांसद लोकसभा राज्यसभा घनश्यामचंद खरवार, पूर्व जिला पंचायत की अध्यक्ष सुधा वर्मा मौजूद रही। उपासक और उपासिका की शादी की बहुत बधाई देते हुए दीर्घ जीवन की मंगल कामना की गई। बौद्धाचार्य विशाल बौध्द ने रामनयन को भारतीय मूल सभ्यता को पुनः जागृत करने के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़िए