(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के छात्राओं का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जलवा गत वर्षों की भांती इस बार भी कायम रहा । हाई स्कूल की परीक्षा में इस बार अंजली कुमारी पुत्री कुलदीप कुमार ने विद्यालय में 88% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सपना कुमारी पुत्री जन्मेजय गुप्ता 87.33% अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि वर्षा कुमारी पुत्री रघुवर 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कुल विद्यालय का हाई स्कूल में 86.3% विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्राओं शुभी पुत्री अनिल कुमार ने सर्वाधिक 84% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर संजना मौर्य पुत्री मनोज कुमार 81.6% अंक प्राप्त कर रही। जबकि खुशबू पटेल पुत्री नारायण पटेल ने 79% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान वर्ग में 99% कुल परीक्षा परिणाम छात्राओं ने उत्तरीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं इंटरमीडिएट कला वर्ग में फातिमा आतुफा पुत्री आबिद हुसैन ने 72.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। सुप्रिया वर्मा पुत्री विनोद कुमार वर्मा व ताहेरा बानों पुत्री मोहम्मद इब्राहिम दोनों ने 71.4% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर रही। अनूपा गुप्ता पुत्री जन्मेजय गुप्ता 69.4% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 81.13% परीक्षा परिणाम इंटरमीडिएट में कला वर्ग में छात्राओं का रहा। विद्यालय की शानदार सफलता को लेकर प्रधानाचार्य रितिका श्रीवास्तव ने सभी छात्राओं सहित अध्यापिकओं के कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित कर उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

