गांव की शान बढ़ी, पटेल के नाम पर खड़ा हुआ सम्मान का द्वार

सहसपुरा में भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण

(राहुल गुप्ता)नरायनपुर,मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुरा में ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बने भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण बड़े ही धूमधाम से किया गया।
इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने फीता काटकर द्वार का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के साथ ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया—तालियों की गड़गड़ाहट और नारों के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह देश को एकता के सूत्र में पिरोया, उसी भावना को यह प्रवेश द्वार जीवंत करेगा। उन्होंने इसे “गांव की पहचान और सम्मान का प्रतीक” बताया।कार्यक्रम में गिरधारी पटेल, ग्राम प्रधान श्वेता सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और हर कोई इस ऐतिहासिक पहल पर गर्व महसूस करता नजर आया।

ये भी पढ़िए