(मदनमोहन)चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के थाना चकरघट्टा अंतर्गत बजरडीहा गांव में तेज बारिश के कारण कच्चा मकान बारबरा कर गिरा घर में सो रहे बुजुर्ग मलबे में दब गया सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बाजारडीहा निवासी रामदुलारे पुत्र स्वर्गीय बिंदेश्वरी खाना खाने के बाद वह घर में सोने चले गए। बारिश काफी तेज से हो रही थी जिसके कारण जिस मकान में सोए थे वह मकान अचानक भरभरा कर गिर गया चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दब गए तभी उनकी पत्नी ने अपने बेटों को जोर-जोर से चिल्ला कर जगाई यह आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हुए, साथ ही ग्राम प्रधान संजय यादव भी मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे बुजुर्ग को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल गया उसे समय अचेत अवस्था में थे ग्राम प्रधान ने तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भेजा जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर नीरज कुमार के द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया

