
सोनभद्र : डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 52/2024 धारा- 419,420 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 में वांछित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र झूलन कुमार निवासी ग्राम सिहर थाना तहलिया जनपद चन्दौली, हालपता कम्हरिया मधुपुर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को आज चोपन बाजार से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

