गो सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान में चोरी

(प्रवीण तिवारी)अंबेडकरनगर : अंबेडकर नगर के भीटी थाना अंतर्गत मल्लेपुर सरैया विकासखंड तहसील व भीटी में 5 मार्च को लगभग 12 बजे के बाद गौशाला में रखा एक अदद इनवर्टर, बड़ा बैटरा व कंप्यूटर तथा गौशाला में संबंधित बस्ते में बधा हुआ कुछ पुराना रिकॉर्ड चोरी हो गया। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सुबह अपने घर से सूचना पर जब गौशाला पर गए तो देखा की गौशाला कार्यालय में सामान गायब मिला, तब गौशाला प्रबंधक ने गौशाला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी को सूचना दिया। 5 मार्च 2024 को थाना भीटी पर चोरी के संबंध में तहरीर दी गई। लेकिन अभी तक पुलिस चोरों से काफी दूर रही और कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।चोरी होने की घटनाओं से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस कर पाएगी कि नहीं।

ये भी पढ़िए