चोरी की घटना का खुलासा, तीन महिला चोर गिरफ्तार, आभूषण बरामद

सोनभद्र (पन्नूगंज)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल तीन वांछित महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।


मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी


अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने हड़बिनवा तिराहे के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान उनकी पहचान चोरी की घटना में वांछित अभियुक्तों के रूप में हुई। बिहार की रहने वाली हैं आरोपी महिलाएं गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं पड़ोसी राज्य बिहार की रहने वाली हैं।

विधिक कार्रवाई और पुलिस टीम थाना पन्नूगंज में दर्ज मु.अ.सं. 66/2026 धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस सफलता में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, उपनिरीक्षक सदरुज्जमा सिद्दीकी, परवेज खां, हे.का. सुशील सिंह, का. ओम प्रकाश यादव, दीपक गिरि और महिला कांस्टेबल अर्चना वर्मा, अंजली सरोज व कात्यायनी सिंह शामिल रहे।

    ये भी पढ़िए