सोनभद्र (ब्यूरो)। राबर्ट्सगंज और उससे जुड़े दर्जनों ग्रामीण इलाकों के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। आगामी 29 मार्च (रविवार) को अनुरक्षण कार्य (मेंटेनेंस) के चलते दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र छपका (राबर्ट्सगंज) के स्विचयार्ड में मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण निम्नलिखित क्षेत्रों की बत्ती गुल रहेगी:
शहर: राबर्ट्सगंज मुख्य शहर।
प्रमुख कार्यालय: जिलाधिकारी कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय।
ग्रामीण उपकेन्द्र: पन्नूगंज, रामपुर, कुसुम्हा, दुबेपुर, शाहगंज, ऊंचडीह, केवली एवं सलखन।
अधिशासी अभियंता की अपील
विद्युत वितरण खण्ड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए समय से पहले पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों का प्रबंधन सुनिश्चित कर लें।
विद्युत विभाग ने ‘राष्ट्रहित में बिजली बचाने’ का संदेश देते हुए इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

