(अजीत कुमार)

म्योरपुर,सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के खंता टोले में रविवार को सुबह जंगल की ओर चरने गई तीन बकरियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन बकरियां गंभीर रूप से झुलस गई। पशुपालक अशर्फी लाल यादव पुत्र स्व० शिवनंदन यादव ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी आधा दर्जन बकरियां खंता पिकनिक स्पॉट के समीप चरने गई थी।सुबह करीब ग्यारह बजे तेज गरज तड़क के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से उसकी तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बकरियां गंभीर रूप से झुलस गई। पशुपालक ने हल्का लेखपाल तथा पशुचिकित्साधिकारी को सूचना देकर मुआवजे की मांग की है।


