सोनभद्र : अनपरा पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा हुए तीन बच्चों को मात्र सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस त्वरित कार्रवाई से परिवार की आंखों में आंसू आ गए और नगर में राहत का माहौल बन गया।
निवासीगण सुभाष नगर वार्ड नंबर 6 थाना अनपरा सोनभद्र के तीन बच्चे – शाश्वत राव पुत्र विजय राव उम्र 13 वर्ष, पुनीत आनंद राव पुत्र सत्य प्रकाश राव उम्र 12 वर्ष, राजकुमार भारती पुत्र अमरनाथ उम्र 12 वर्ष अचानक लापता हो गए थे। बच्चों के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। घबराए परिजनों ने तत्काल थाना अनपरा में सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में चला सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हरकत में आ गई। टीम ने इलाके में गहन तलाश अभियान शुरू किया। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर सिंगरौली बस स्टैंड से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चों को सुरक्षित घर लौटते देख परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
नगर में पुलिस की तारीफ
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तेजी और सजगता की सराहना की। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षित वापसी ने परिवार के साथ-साथ पूरे नगर को सुकून दिया है और आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

