व्यापार मंडल ने नवागत सीओ देवेंद्र कुमार का किया भव्य स्वागत

नौगढ़ (मदन मोहन)चंदौली। नवागत क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नौगढ़ आगमन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ कार्यालय में उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। व्यापारियों ने फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर नवागत अधिकारी का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के बीच औपचारिक परिचय के साथ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। व्यापारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं, वहीं नवागत सीओ ने बेहतर पुलिसिंग और आमजन के साथ समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला विधिक सलाहकार एवं पूर्व डीजीसी राम जियावन सिंह एडवोकेट की विशेष मौजूदगी रही। उन्होंने नवागत क्षेत्राधिकारी का स्वागत करते हुए व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति, जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल, तहसील संगठन मंत्री लाल साहब यादव, तिवारीपुर अध्यक्ष गुलाब सेठ, युवा अध्यक्ष गणेश बाबा, मझगाईं अध्यक्ष विभूति नारायण तथा मीडिया प्रभारी मदन मोहन विश्वकर्मा समेत व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत सीओ को क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़िए