नौगढ़ (मदन मोहन)चंदौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल नौगढ़ की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत नौगढ़ निवासी अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. परशुराम जायसवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्रों साधो शरण जायसवाल, शिव शरण जायसवाल, हरि शरण जायसवाल एवं देवशरण जायसवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनके परिवारों का सम्मान करना नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, त्याग और देशसेवा की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में देवेन्द्र साहनी (कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष), अरविंद कुमार तिवारी (सह संयोजक एवं मंडल मंत्री), मुस्तकिम (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), सुबाष गोंड (जिला उपाध्यक्ष, एससी/एसटी मोर्चा), पारसनाथ (मंडल महामंत्री), मनोज केशरी (पूर्व मंडल महामंत्री), संदीप जायसवाल (पूर्व मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा) एवं आशीष मौर्या (मंडल मंत्री) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

