भाजपा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने हाथों में ध्वज लेकर लगाए देशभक्ति के नारे
अनपरा। राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से सराबोर मंगलवार को अनपरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम नरेश पासवान मुख्य अतिथि तथा अनपरा मंडल प्रभारी श्रीमती सुषमा गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। दोनों अतिथियों ने तिरंगे को देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसके सम्मान के लिए देश के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।
तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
तिरंगा यात्रा नीलियम होटल से शुरू होकर सिनेमा रोड होते हुए राजपूत एंड सन्स पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने देशभक्ति के गीत और नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में महिलाओं और युवाओं की खासा भागीदारी रही।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश बैसवार, अनपरा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बल्केश्वर सिंह, जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ अनिल प्रधान, संजय तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला ‘बाबा’, प्रभाशंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार और पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडल महामंत्री प्रथम श्रीवास्तव एवं कृष्णा चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, विकास बैसवार बंसी, लाल बाबू केशरी, संतोष सिंह, रितुराज मौर्य व विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष मंतोष तिवारी, मंडल मंत्री मनोज चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सहभागिता की। महिला कार्यकर्ताओं में सरिता विश्वकर्मा, उर्मिला कनौजिया, वंदना त्रिपाठी और रंभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। व्यापार मंडल की ओर से गोपाल गुप्ता, गोपाल चौरसिया और पवन सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
देशभक्ति के नारों से गूंजा अनपरा
यात्रा में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान तिरंगा, राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।

