छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद

(ज्ञानेश दुबे)वाराणसी। लालपुर-पाण्डेयपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छिनैती के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चौबेपुर निवासी गणेश सोनकर (20) और दीपक पाठक (23) के रूप में हुई है। दोनों को 23 जून 2026 की शाम करीब 5:20 बजे ऐढ़े स्थित काशीराम आवास के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, 8 हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि 16 जून को सत्यम नगर कॉलोनी में दोनों आरोपियों ने एक महिला से पता पूछने के बहाने बातचीत की और मौका पाकर उसके कान का सोने का टप छीनकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक पाठक का आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह एवं एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़िए