सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम से सम्बंधित दो वांछित अभियुक्तगण महबूब अंसारी पुत्र ऐनुद्दीन अंसारी और शकील अंसारी पुत्र लतीफ उर्फ मौलवी निवासीगण बीरबल थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड को विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा ग्राम मुड़ीसेमर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

