ट्रेलर और हाइवा से चुराई चार बैट्रियों के संग दो चोर गिरफ्तार

सोनभद्र : अनपरा थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर के पास से चार बैटरी बरामद की हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। के0के0 अस्पताल ओड़ी, थाना अनपरा के सामने खड़े एक ट्रेलर एवं एक हाईवा वाहन से अज्ञात चोरों द्वारा कुल चार बड़ी बैटरियों की चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुबरी पहाड़ी काली माता मंदिर के पास से दो अभियुक्तों को एक मोटरसाइकिल पर दो चोरी की बैटरियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि कुबरी पहाड़ी काली माता मंदिर से उत्कर्ष कनौजिया पुत्र कृष्णा कनौजिया और करण यादव पुत्र स्वर्गीय रमेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से ट्रेलर और हाइवा से चोरी की दो बैटरी बरामद की गई हैं। और पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शेष दो बैटरियां उन्होंने अन्यत्र छिपा कर रखी हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर छिपाई गई दो और बैटरियों को भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।

ये भी पढ़िए