अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

(अजीत कुमार)

मो० नं० 9451050113

म्योरपुर,सोनभद्र। स्थानीय कस्बा सहित म्योरपुर फीडर, आश्रम फीडर, लीलासी फीडर से होने वाली विद्युत् आपूर्ति लचर व्यवस्था की भेट चढ़ गयी है जिससे त्रस्त होकर मंगलवार को हवाईपट्टी तिराहे पर ग्रामीणों ने सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति किये जाने को लेकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ता अयूब अली ने कहा की मई व जून महीने की भीषण गर्मी मे बेतहाशा विद्युत मांग के बावजूद विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से मिली थी।लेकिन इस समय बिजली की कम मांग के बावजूद विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है।इस वर्ष इतनी बारिश हुई की रिहंद डैम के नौ फाटक तक खोलने पड़े।अब बरसात थम गयी है और सूरज निकल रहा है जिस कारण गर्मी और उमस ज्यादा है।रोज रात के समय बिजली चली जा रही है जिस कारण ग्रामीण अंधेरे में रात बिताने को मजबूर है। इस उमस भरी गर्मी मे सबसे ज्यादा दिक्क़त महिलाओ को हो रही है। नशीम,सुनील,राजू केशरी,मनोज ने कहा की सूबे के मुखिया ने गांवों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किए का निर्देश दिया है पर विद्युत् विभाग पर मुख्यमंत्री के निर्देशों का कोई फर्क नहीं दिख रहा है। ग्रामीण ज़ब भी सब स्टेशन पर फोन लगाकर विद्युत् आपूर्ति के बारे मे पूछते तो वही रटा रटाया जबाब मिलेगा कि ओवरलोड के कारण विद्युत् आपूर्ति को बन्द किया गया है।ग्रामीणों का कहना है की ज़ब विद्युत् आपूर्ति नहीं मिलना है तो सरकार मिट्टी के तेल का वितरण पुनः शुरू कर दे कम से कम फिर से ढ़िबरी के रोशनी मे रात तो बीतेगी। उनका कहना था की इस उमस भरी गर्मी मे जहरीले जंतुओ का खतरा भी बढ़ गया है लेकिन विद्युत विभाग इन सब समस्याओ से अनजान बन मनमानी विद्युत् आपूर्ति कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा की अगर विद्युत् विभाग अपने आदत मे सुधार नहीं लाया तो हम सभी ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत् विभाग की होंगी।इस मामले मे विद्युत् विभाग के उप खण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा की बरसात के कारण अर्थ फाल्ट होने के कारण दिक्क़त आ रही है। 33 हजार की लाइन जो पावर हॉउस से आयी है वो जर्जर हालत मे है उसके कारण भी आपूर्ति देने मे दिक्क़त आ रही है। अगर किरबिल गांव में एक लाख बत्तीस हजार क्षमता की पावर हॉउस का निर्माण कार्य पूरा हो जाए तो यह समस्या खत्म हो जाएगी और सरकार की मंशा के अनुसार गावों को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। प्रदर्शन के दौरान सुनील केशरी, सुधीर अग्रहरी, बीरु,जितेश, लव केशरी,अशोक केशरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए