शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन पूजन व निरीक्षण करने पहुंचे विंध्याचल मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मीरजापुर : में स्थित सुप्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी धाम में आज 3 अक्टूबर 2024 से चालू हुए शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी देवी के लाखों भक्तों के द्वारा टेका गया मत्था वह मांगी गई अपनी मनोकामनाएं वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे विंध्याचल मंडलायुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी बी, के द्वारा सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी देवी का पूरे विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन किया गया। तत्पश्चात मेला क्षेत्र का भ्रमण भी किया गया वहीं ड्यूटी पर लगे कुछ पुलिस कर्मियों के द्वारा मोबाइल चलाते हुए देखा गया तो इसके लिए कमिश्नर के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्ति की गई और संबंधी पुलिस कर्मियों को तत्परता से अपनी ड्यूटी करने के लिए निर्देशित भी किया गया जिससे कि मेला को सकुशल संपन्न कराया जा सके वहीं। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला , अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतिश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र कालू सिंह, व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए