दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र : ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद कुमार “20” पुत्र अशोक, निवासी पटवध, थाना चोपन, सोनभद्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आजाद कुमार को डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा। वह थाना ओबरा में पंजीकृत मु0अ0स0-234/2025 धारा 64(1), 91, 351(3) बीएनएस और ¾(2) पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा उनमें संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कॉन्स्टेबल प्रवीण राय और कॉन्स्टेबल यशवंत सरोज शामिल थे।

ये भी पढ़िए