(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर।साइबर ठगी के एक मामले में थाना पड़री साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि 10,000 वापस करा दी। मामला व्हाट्सएप पर .apk फाइल भेजकर ठगी करने से जुड़ा था।
जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी को ताजद्दुदीन (निवासी ग्राम बांकी, पोस्ट चितवरिया बांकी, जिला सिद्धी मध्य प्रदेश, हाल पता—कस्बा पड़री) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर .apk फाइल भेजकर उनके खाते से 10,000 की साइबर ठगी कर ली।शिकायत मिलते ही थाना पड़री साइबर सेल टीम ने NCRP पोर्टल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना पड़री पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया और उनके कार्य की सराहना की। पुलिस द्वारा पीड़ित को साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

