कब होगा बभनी के बाजार टोला का उद्धार

अरुण पांडेय

बीस वर्षों से सड़क की नहीं हुई मरम्मत सड़क से गिट्टी गायब सोलिंग राहगिरों को कर रही चोटिल

बुनियादी सुविधाओं का अभाव बरसात के महीने में मोहल्ला वासियों का रहना हुआ दुश्वार

बभनी। विकास खंड के अधिकारी चाहे जीतना भी विकास की गंगा बहाने का दावा कर रहे हों शासन चाहे जितनी भी बुनियादी सुविधाओं के हालातों को मजबूत करने में लगी है लेकिन बभनी विकास खंड के लिए दीपक तले अंधेरा जैसे हालात हैं विकास खंड से महज तीन-चार सौ मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार से बस्ती में निवास करने वाले रहवासी मुहम्मद इकबाल मुहम्मद असलम मुरादु सिद्दिकी राजा गुप्ता सुरेश गुप्ता नेपाल साव फिरोज खान समेत अन्य लोगों ने बताया कि हम बाजार टोला के निवासी लोग बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं जर्जर सड़क होने के कारण लोग आए दिन चोटिल होते रहते हैं पिछले वर्ष बरसात के महीने में प्राथमिक विद्यालय के पास मोहल्ले की पुलिया बह जाने के कारण लोगों का आवागमन बंद हो गया बच्चों को विद्यालय जाने में दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जिसके कारण बच्चों का नामांकन लोगों ने निजी विद्यालयों में कराना पड़ा खराब सड़क होने के कारण भारी मात्रा में जलजमाव हो जाता है सड़क किनारे कुछ घरों में पानी घुसने के कारण लोग परेशान हो जाते हैं जिस बात की खबर प्रकाशन होने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि पीडब्ल्यूडी को भी कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद कान में तेल डालकर बैठ जाते हैं जिस बात की सुध लेने के लिए न कोई विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी पहुंचता है और न ही कोई प्रतिनिधि लोगों ने यह भी बताया कि जब चुनाव आने लगते हैं तब प्रधान पद के प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से रिश्ता जोड़ते हुए वोट मांगने लगते हैं चुनाव जीत जाने के बाद पांच वर्ष के लिए उनका नजरिया बदल जाता है सैकड़ों की आबादी वाले इस मोहल्ले में बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य समेत हर तरह की समस्याएं बनी हुई है बभनी मुख्य बाजार में न तो कोई सुलभ शौचालय है और न ही कोई मुत्रालय जिसके कारण लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जब विकास खंड मुख्यालय का यह हाल है तब खंड विकास अधिकारी किस बात की प्राथमिकता का श्रेय लेना चाहेंगे खंड विकास अधिकारी इस मोहल्ले को नजर अंदाज कर दिए हैं कभी झांकने तक नहीं आते और विभागीय अधिकारियों के द्वारा हम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जाता है जगह-जगह कूड़ा कचरा होने के कारण गंदगियों का अंबार लगा होता है जिसके कारण तरह-तरह की बीमारियां अपना प्रभाव दिखाने लगती हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही चिकित्सक होने के कारण मनमानी व्यवस्था है जहां सर्दी-खांसी बुखार जैसी चीजों के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

खंड विकास अधिकारी ने कहा
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि बभनी बाजार में सड़क स्ट्रीट लाइट पेयजल समस्याओं के निस्तारण के लिए अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी है ग्रामीणों के पेयजल आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना है फिर भी सार्वजनिक स्थान मिलने पर व्यवस्था कराया जाएगा।

ये भी पढ़िए