कोन पुलिस ने गोवंश तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोन लक्ष्मण पर्वत द्वारा गठित टीम ने एक अभियुक्त को गोवंश अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया प्रभारी निरीक्षक कोन लक्ष्मण पर्वत में बताया कि सारुखखान पुत्र समीम अहमद निवासी कुण्डवा उचगांव थाना खीरी जनपद प्रयागराज को गोवंश अधिनियम के तहत कोन क्षेत्र के रामगढ़ बाजार से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोन लक्ष्मण पर्वत सहित उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बागेसोती, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह यादव, चौकी बागेसोती कांस्टेबल अशोक कुमार एवं कांस्टेबल अजीत यादव चौकी बागेसोती मौजूद रहे ।

ये भी पढ़िए