ओबरा में रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से 22 वर्षीय युवती गंभीर घायल

(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर में ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक की जोरदार टक्कर लगने के बाद युवती सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, घायल युवती की पहचान 22 वर्षीय अंजू माली, पुत्री अशोक माली, निवासी ओबरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों और पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी चोपन पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। सीएचसी चोपन के चिकित्सक डॉ. फैज ने बताया कि युवती के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।

ये भी पढ़िए