(मदन मोहन)चंदौली। शनिवार को नौगढ़ तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अमर चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 45 फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए एसडीएम ने निर्देश दिया कि मामलों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
राजस्व और पुलिस से जुड़े मामले अधिक
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, वन और चकबंदी विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
कार्यक्रम में सीओ देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार, थाना चकरघट्टा अध्यक्ष संतोष कुमार, अमदहा चौकी प्रभारी राकेश सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया, सीडीपीओ प्रवेश कुमार प्रजापति, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी अमित श्रीवास्तव सहित समाज कल्याण, सहकारिता विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल एवं तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।

